Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Khunti News: खूंटी के गांवों में गजराज का आतंक, हाई अलर्ट के बीच ग्रामीणों ने मशाल लेकर जंगली हाथी को खदेड़ा

Khunti News: खूंटी जिले के कई गांवों में जंगली हाथी के तांडव ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है. रांची सीमा की ओर से घुसा यह विशालकाय हाथी सबसे पहले भंडरा गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और शोर मचाकर उसे खदेड़ा, जिसके बाद वह भूत गांव और पतराटोली होते हुए अब मारंगहादा की ओर बढ़ रहा है. पूरे क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि हाथी के लगातार बदलते रास्तों से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी और जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है.

वन विभाग की टीम लगातार हाथी के मूवमेंट पर रख रही है नजर
हाथी की मौजूदगी से दहशतजदा ग्रामीण समूहों में रहकर अपनी फसलों और घरों की निगरानी कर रहे हैं. वन विभाग की टीम लगातार हाथी के मूवमेंट पर नजर रख रही है और लोगों को अकेले बाहर न निकलने व सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है. ग्रामीणों के साहस और सामूहिक प्रयास के कारण हाथी अब तक रिहायशी इलाकों में अधिक समय नहीं टिक सका है, लेकिन मारंगहादा की ओर उसके बढ़ते कदमों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !