Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jharkhand News: होली और रमजान को लेकर झारखंड में अलर्ट, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने कसे सुरक्षा के पेंच

Jharkhand News: झारखंड में आने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है. सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र भेजकर त्योहार के दौरान विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.


इस वर्ष 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी. इसी समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह भी चल रहा है. शाम के वक्त जहां मुस्लिम समाज के लोग इफ्तार करते हैं, वहीं कई जगहों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित होते हैं. ऐसे में दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे, इसके लिए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है.


सोशल मीडिया पर सख्त नजर
पुलिस ने साफ किया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नफरत फैलाने वाले ग्रुपों के एडमिन के नाम और मोबाइल नंबर की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जबरन रंग डालने और हुड़दंग पर रोक
किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग डालने या धार्मिक स्थलों के पास हंगामा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में तुरंत गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

शांति समिति की बैठकें और स्थानीय मुद्दों पर फोकस
जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें जल्द आयोजित करने को कहा गया है, ताकि त्योहार से पहले स्थानीय विवादों को सुलझाया जा सके. प्रशासन ने पशु तस्करी, अवैध पशुवध और प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का आदेश दिया है.

नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
त्योहार के दौरान नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएग. पुलिस बल की तैनाती होली के कार्यक्रमों की समाप्ति तक सुनिश्चित की जाएगी.

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली और रमजान दोनों पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाए जा सकें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !