Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Seraikela News: होली को लेकर चौका थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Seraikela News: आगामी होली पर्व को लेकर चौका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. पर्व के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सोनू कुमार ने की.

बैठक में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही. इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपील की कि होली को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद, झगड़े या उकसावे से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों. साथ ही लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की भी अपील की गई. बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में होली संपन्न कराना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !