Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Dhanbad Municipal Elections Results: भाजपा बागी संजीव सिंह की एकतरफा बढ़त, सातवें राउंड के बाद 24,000 वोटों से आगे

Dhanbad: कोयलांचल की राजधानी धनबाद में नगर निगम चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन सिंह मेंटर का दबदबा साफ नजर आ रहा है। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे संजीव सिंह ने पहले राउंड से ही जो बढ़त बनाई थी, वह अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सातवें राउंड की समाप्ति तक संजीव सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 24,904 मतों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति सातवें राउंड के बाद प्रत्याशी प्राप्त मत स्थिति 

संजीव सिंह निर्दलीय बागी 92,932 बढ़त चंद्रशेखर अग्रवाल झामुमो समर्थित 68,028, शमशेर आलम अंसारी कांग्रेस समर्थित 50,750, संजीव कुमार भाजपा समर्थित 49,948 से चल रहे है।

राजनीतिक समीकरण ध्वस्त, दिग्गजों की साख दांव पर

इस चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों ने धनबाद के पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। सत्ताधारी दल भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी संजीव कुमार फिलहाल चौथे स्थान पर खिसक गए हैं, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन संजीव सिंह की आंधी के सामने वह भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

दो दिनों से जारी है वोटों का महासंग्राम

धनबाद में मतों की विशाल संख्या लगभग 4.61 लाख के कारण मतगणना प्रक्रिया काफी लंबी खिंच गई है। शुक्रवार को दूसरे राउंड तक संजीव सिंह को 28,377 मत मिले थे, लेकिन शनिवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में उनकी बढ़त और तेज हो गई।

परिणाम का इंतजार

धनबाद में कुल 9 राउंड की गिनती होनी है। जिस रफ्तार से संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अब उनकी जीत महज औपचारिक रह गई है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का हुजूम जुटना शुरू हो गया है और शहर में जश्न का माहौल दिखने लगा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !