Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Ranchi News: रांची में होली से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई, नकली विदेशी शराब की खेप जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया गया. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने विधानसभा, नगड़ी और बेड़ों थाना क्षेत्रों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. विभाग को सूचना मिली थी कि त्योहार के दौरान बाजार में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और अवैध चुलाई शराब खपाने की तैयारी की जा रही है.

नकली विदेशी शराब और भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद
इस कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी सफलता बेड़ों थाना क्षेत्र के इटा चिनरी से मिली, जहां से 9 पेटी (290 पीस) नकली विदेशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा अन्य ठिकानों से विदेशी शराब, बियर, अवैध चुलाई शराब और भारी मात्रा में जावा महुआ (शराब बनाने का कच्चा माल) जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी भागने में सफल रहे, जिनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है:
  • संजीत मिंज (बेड़ों) - इसके पास से नकली शराब की बड़ी खेप मिली.
  • पिंटू बाड़ू (विधानसभा क्षेत्र)
  • अनिल लिंडा, सुनील उरांव, अजय कुजूर (नगड़ी क्षेत्र)
  • रौशन केरकेट्टा (नगड़ी क्षेत्र)
  • राजू कच्छप और निखिल तिर्की (विधानसभा क्षेत्र)

संवेदनशील इलाकों में जारी रहेगी निगरानी
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है. विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा. संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध अड्डों की सूची तैयार कर ली गई है, ताकि मिलावटी या अवैध शराब से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !