Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-23

CBI Raids Saharsa Post Office: सहरसा डाकघर में CBI ने किया रेड,पोस्टल असिस्टेंट संजीत कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

CBI Raids Saharsa Post Office: सहरसा में CBI की बड़ी कार्यवाही जिले के डाकघर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है।

जांच के दौरान पोस्टल असिस्टेंट संजीत कुमार को एक कर्मचारी की पांच महीने की सैलरी रिलीज करने के एवज में ₹10,000 रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया।शिकायतकर्ता से पहले किश्त के रूप में ₹5,000 लेते समय संजीत कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

CBI की इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। यह छापेमारी प्रसांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक (CBI), के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार डाक कर्मी संजीत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से एक कर्मचारियों की पाँच महीने का सैलरी रिलीज में अनावश्यक देरी कर रिश्वत की मांग कर रहा था।फिलहाल इस पुरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !