Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने कदमा में प्रस्तावित जगन्नाथ मंदिर एवं स्पिरिचुअल सेंटर के लिए किया भूमि पूजन

Jamshedpur: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर पहुंचीं। शहर आगमन पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

जिसके बाद राष्ट्रपति सीधे कदमा स्थित अनिल सुर पथ पहुंचीं, जहां प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ मंदिर और स्पिरिचुअल सेंटर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित था। उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। यह धार्मिक अनुष्ठान पुरी के जगन्नाथ धाम से आए विद्वान पुरोहितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।



कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
इस अवसर पर संतोष कुमार गंगवार, हेमंत सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी   तथा टी वी नरेंद्रन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर स्थापना की पहल के लिए आरएसबी समूह के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस. के. बेहरा एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में एस. के. बेहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
यह आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !