Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Jamtara News: जामताड़ा के गोशाला रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक की हालत भी नाजुक

Jamtara: जामताड़ा के गोशाला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिलाबाद निवासी प्रकाश मंडल अपने घर के पास रोज की तरह गोशाला रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने अचानक संतुलन खो दिया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चाकरी निवासी राजेन्द्र मल्हार चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश मंडल के पैर में गंभीर चोट लग गई और वे सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, जामताड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
हादसे में शामिल बाइक (नंबर JH 21 K 5374) भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोशाला रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !