Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Koderma News: कोडरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, आक्रोशित परिजनों ने रांची-पटना मार्ग किया जाम

Koderma News: तिलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान ताराटांड़ निवासी मंटू राउत (पिता स्वर्गीय धनपत राउत) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंटू राउत मुख्य मार्ग को पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंटू राउत की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

परिजनों का हंगामा, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रांची-पटना मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन फिलहाल लोगों को समझाने-बुझाने और आवागमन सुचारू करने के प्रयास में जुटा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !