Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, सुरक्षा चाक-चौबंद, उपायुक्त और SSP ने किया रूट और कारकेड रिहर्सल का निरीक्षण

Jamshedpur: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर लौहनगरी में तैयारियां अपने चरम पर हैं। जिला प्रशासन इस दौरे को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों, सोनारी एयरपोर्ट और रूट लाइन का गहन निरीक्षण किया। और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का स्थल निरीक्षण किया।

तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

 निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, अतिथि दीर्घा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, मीडिया प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मौके पर मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जायजा लिया

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपति के आगमन स्थल सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक निर्धारित रूट लाइन का निरीक्षण किया। सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग एवं बलों की तैनाती की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल भी संपन्न कराया गया, जिसके माध्यम से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा जमशेदपुर के सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जिला प्रशासन एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !