Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Jamtara News: जामताड़ा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषणों पर किया हाथ साफ

Jamtara: जामताड़ा के न्यू पांडेडीह मुहल्ले में सोमवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल है।

पूजा में गया था परिवार, सूना घर देख चोरों ने बोला धावा
जानकारी के मुताबिक, राजेश सिंह अपने परिवार के साथ देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव सहरजोरी में सूर्याही पूजा में शामिल होने गए थे। घर बंद होने की जानकारी मिलते ही चोरों ने मौका भांपा और रात के अंधेरे में ताला तोड़कर भीतर घुस गए।

अंदर प्रवेश करने के बाद बदमाशों ने अलमारी और बक्सों को खंगाला। करीब 3 लाख 62 हजार रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

सुबह मिली जानकारी, पुलिस ने शुरू की जांच
मंगलवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जल्द खुलासे का दावा
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !