Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड नगर निकाय चुनाव, राज्यपाल समेत कई मंत्रियों ने किया मतदान

Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर हलचल देखने को मिल रही है। सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है।  प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

राज्यपाल ने निभाया लोकतांत्रिक दायित्व
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।

गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया मतदान
झारखंड सरकार के विक्स मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने वार्ड संख्या 36 के बूथ संख्या 3 पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव विकास की दिशा तय करते हैं, इसलिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने संत फ्रांसिस स्कूल में डाला वोट
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने संत फ्रांसिस स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी किया मतदान
रांची के काजू बागान स्थित जूनियर डीएवी बूथ पर संजय सेठ  ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान करें और अपने शहर के विकास में भागीदार बनें।

लातेहार में उपायुक्त ने किया मतदान
लातेहार शहर के चंदनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक लोग मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !