Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-23

Jamshedpur Fight: हाथीखेदा मंदिर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, तीन नामजद समेत आठ पर केस दर्ज

बोड़ाम: बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर में बुधवार को पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


घटना के संबंध में बोकारो जिले के रानी पोखर थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार राय ने बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में तीन नामजद और पांच अज्ञात सहित कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में प्रशांत गोराई, अचिंतो गोराई और अशोक गोराई शामिल हैं।


सूत्रों के अनुसार, श्रद्धालु हाथीखेदा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे, तभी गाड़ी पार्किंग को लेकर स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को मंदिर गेट के बजाय बगल में गाड़ी लगाने को कहा, जिस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों और अन्य युवकों ने श्रद्धालुओं से हाथापाई की और इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !