Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Ranchi News: रांची में आसिफ अंसारी हत्याकांड मामले में ससुराल पक्ष के 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Ranchi: रांची पुलिस ने हाल ही में हुए आसिफ अंसारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी मृतक के ससुराल पक्ष से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

स्कूटी सवार बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रांची के खेलगांव इलाके में आसिफ अंसारी की हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान खेलगांव थाना पुलिस को पता चला कि चार स्कूटी पर सवार होकर आरोपी घटनास्थल पर पहुंचे थे और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी विस्तृत जानकारी
रांची पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !