Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Adityapur Nagar Nigam Elections: आदित्यपुर में 1.39 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, चुनाव कल, 136 मतदान केंद्र बनाए गए

Jamshedpur: नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रविवार सुबह 7 बजे से ही सभी मतदान कर्मियों को अपन-अपने आवंटित मतदान केंद्रों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर नगर निगम में 35 वार्ड हैं, जिसमें 136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कपाली नगर परिषद में 21 वाडों के लिए 31 तथा सरायकेला नगर पंचायत के लिए 11 वाडों में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र पर पांच मतदान कर्मी रहेंगे। सभी को रविवार को डिस्पैच किया जाएगा। आदित्यपुर नगर निगम में कुल 1,39,889 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 70837 व महिला 69051 हैं। कपाली नगर परिषद में 33766 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 16509 और महिला 17256 हैं। सरायकेला नपं में 10762 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 5410 व 5352 महिला वोटर हैं।

निकाय चुनाव को लेकर शनिवार की शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार थम गया है। 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अब प्रत्याशी डोर टू डोर जा सकते हैं। इस बार का चुनाव वैलेट पेपर पर होगा। सभी मतदाता को दो-दो वैलेट पेपर दिए जाएंगे, जिसमें एक में वार्ड पार्षद तथा दूसरे में अध्यक्ष/महापौर के लिए वे अपना वोट कर सकेंगे। वार्ड पार्षद का मतपत्र सफेद जबकि अध्यक्ष व महापौर के लिए हल्के गुलाबी रंग का होगा। 1। 

23 फरवरी को मतदान समाप्ति के बाद वैलेट बॉक्स को काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बने बजगृह में रखा जाना है। मतदान के बाद 27 फरवरी को तीनों जगहों का मतगणना काशी साहू कॉलेज सरायकेला में होगी। इधर, निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की। एसपी ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। वहीं, चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से आज पुलिस बल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया।

आदित्यपुर व आरआईटी में लिया सुरक्षा का जायजा

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 23 फरवरी को प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने शनिवार को आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व आदित्यपुर में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की तथा आरआईटी में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !