Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Palamu News: बैटरी चोरी की खबर निकली अफवाह, जांच में सामने आई अलग कहानी, 2 लोग हिरासत में

Palamu: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पहले यह खबर फैली कि एक युवक को बैटरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में मामला कुछ और ही निकला।

पुलिस के मुताबिक, युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। गुस्से में आकर लोगों ने युवक को पकड़ लिया, रस्सी से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुसमा गांव निवासी पवन राम के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

दो हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !