Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Jharkhand Wheather Update: फरवरी में ही तपने लगा झारखंड, दिन में गर्मी और रात में ठंड से बढ़ी परेशानी

Jharkhand Wheather Update: झारखंड में अभी फरवरी का महीना चल रहा है, लेकिन मौसम का मिजाज मई - जून जैसा महसूस होने लगा है. दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिन का तापमान लगातार ऊपर जा रहा है. हालांकि शाम होते ही मौसम में बदलाव आ रहा है और ठंडक महसूस होने लगती है. दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने से लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.


उत्तर - पूर्वी जिलों में 34 डिग्री तक जा सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं रात में न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्का कुहासा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ सकता है.

उत्तर पश्चिमी इलाकों में दिन - रात के तापमान में बड़ा फर्क
उत्तर पश्चिमी जिलों पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में भी दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है. यहां अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में तापमान गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. तापमान में इस तरह के उतार - चढ़ाव से सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका है.

दक्षिणी झारखंड में भी गर्मी का असर
दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का मिला - जुला असर बना रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो - तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है.

सेहत का रखें ध्यान
मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. दिन में तेज धूप से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सुबह - शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े रखें. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !