दुकान बंद कर घर लौट रहे जेवर व्यवसाई से लूटा था जेवर
एसपी अजय कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को गोला के बिहारी ज्वेलर्स के मालिक बिहारी प्रसाद स्वर्णकार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुकरीगढ़ा भेड़ा पुल के पास अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और हथियार का भय दिखाकर 70000 नगद, आभूषण से भरा थैला, मोबाइल, मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली। इस मामले में बिहारी प्रसाद के बयान पर गोला थाने में कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया था।
रांची में लूटने पहुंचा दीपक हुआ गिरफ्तार, खुला राज
एसपी अजय कुमार ने बताया कि डीएसपी हेड क्वार्टर चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केरेडारी निवासी दीपक कुमार पिता कामेश्वर साहू रांची में रहकर लूट की एक दूसरी वारदात को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दीपक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा गोली, एक सोने का कान बाली, एक पल्सर बाइक, कांड में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद किया गया।
दीपक की निशानदेही पर पकड़े गए तीन अन्य अपराधी
दीपक की निशानदेही पर तीन अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए। एसपी ने बताया कि मो सद्दाम, ऐनुल अंसारी और मोइन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 8 जोड़ा सोने का कानबाली, दो सोने का चेन चार, चार मंगलसूत्र और एक अल्टो कार बरामद किया गया।
गिरफ्तार सभी लोग हैं शातिर अपराधी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग शातिर अपराधी हैं। मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू और मास 30 वर्ष का है। लेकिन उसके खिलाफ बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग जिले में नौ कांड दर्ज हैं।.