Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

West Bengal news: आसनसोल में चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

Asansol: आगामी चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाल बिछाकर एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्रों और कारतूसों के साथ धर दबोचा है। इस गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस इसे किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने के रूप में देख रही है। आरोपी को स्थानीय गिरमिट 10 नंबर इलाके से पकड़ा गया।


गिरफ्तार युवक की पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान राकेश कुमार चौरसिया उर्फ राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस राहुल को आसनसोल अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग करेगी। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी के पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया 

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है। आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया फिलहाल कोर्ट क्या न्याय देती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !