Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-22

Sudha Milk Price: महंगाई की मार, आज से सुधा दूध हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

मदर डेयरी, अमूल और मेधा के बाद अब सुधा ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

Sudha Milk Price: आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का सामना करना पड़ेगा. मदर डेयरी, अमूल और मेधा के बाद अब सुधा ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सुधा दूध के बढ़े हुए दाम आज 22 अप्रैल से लागू हो गयी है. बढ़े हुए दाम के बाद अब आधा लीटर सुधा हेल्दी के लिए 27 रुपये और एक लीटर के लिए 53 रुपये देने होंगे.

रांची डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न कच्चे पदार्थों, सामग्रियों और परिवहन खर्च में हुए वृद्धि के कारण दूध की कीमत बढ़ायी गयी है. कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. आधा लीटर सुधा हेल्दी के लिए 27 रुपये और एक लीटर के लिए 53 रुपये देने होंगे. वहीं, आधा लीटर शक्ति के लिए 30 रुपये और एक लीटर के लिए 60 रुपये लगेंगे.

आधा लीटर सुधा गोल्ड के लिए 33 रुपये और एक लीटर के लिए 65 रुपये लगेंगे. 6 लीटर सुधा हेल्दी के लिए 312 रुपये और छह लीटर सुधा शक्ति के लिए 348 रुपये और आधा लीटर सुधा स्मार्ट के लिए 25 रुपये देने होंगे. हालांकि विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए 200 एमएल सुधा स्मार्ट पैक में कोई बदलाव नहीं किये गये है. सुधा का स्मार्ट पैक अब भी 10 रुपये में ही मिलेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !