Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Seraikela News: कपाली नगर निकाय चुनाव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहनों की सघन जांच

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया और कमारगोरा, केलागोदाम (तमुलिया) एवं अलबेला गार्डन जैसे रणनीतिक स्थलों पर बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच का निर्देश दिया. जमशेदपुर और सरायकेला को जोड़ने वाले इन प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध आवाजाही को रोका जा सके. इंस्पेक्टर सिंह ने स्पष्ट किया कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

मतदान को लेकर पुलिस की अपील
कपाली थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने स्थानीय मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अज्ञात व्यक्तियों के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. निरीक्षण के दौरान शस्त्रबल के जवान भी मौजूद रहे, जिन्हें असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है. पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य मतदाताओं के मन से भय को दूर करना और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !