Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Ranchi News: गणतंत्र दिवस शिविर में चयनित एनसीसी कैडेट्स का राजभवन में सम्मान

Ranchi News: गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स को राजभवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


राज्य का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात

राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर में राज्य का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन युवाओं के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम था. इससे युवाओं में देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है.

उन्होंने कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की. साथ ही प्रशिक्षकों और अधिकारियों को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में कैडेट्स ने यह उपलब्धि हासिल की.

एनसीसी केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम सिखाने वाली संस्था
राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम सिखाने वाली संस्था है. इससे युवाओं में अच्छे चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. उन्होंने बताया कि एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन है और यह “विविधता में एकता” का उदाहरण पेश करता है. अपने छात्र जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे भी कभी एनसीसी कैडेट रह चुके हैं.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में एनसीसी की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की. स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में एनसीसी की भागीदारी को उन्होंने विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !