Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Alcohol Was Being Smuggled: शराब की हो रही थी तस्करी, हाईवा के पलटने से हुआ खुलासा

जिले के ढाब थाना अंतर्गत डोमचांच सतगावां मुख्य मार्ग के ढाब जंगल में बीती रात गिट्टी के नीचे छिपा कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब से लोड एक हाईवा पलट गई. जिससे गिट्टी हाईवा से बाहर आ गया और उसके नीचे में रखा शराब साफ-साफ नजर आने लगा.
 Alcohol was being smuggled:  जिले के ढाब थाना अंतर्गत डोमचांच सतगावां मुख्य मार्ग के ढाब जंगल में बीती रात गिट्टी के नीचे छिपा कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब से लोड एक हाईवा पलट गई. जिससे गिट्टी हाईवा से बाहर आ गया और उसके नीचे में रखा शराब साफ-साफ नजर आने लगा.
इस घटना की जानकारी देते हुए ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि बीती रात वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब को छिपा कर सतगावां की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके आलोक में हमने ढाब थाना के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दी.
इसी बीच एक हाईवा (जेएच 05 सीजे 5456) उस ओर आ रही थी। जिसे हमने रुकने का इशारा किया. लेकिन उक्त हाईवा का चालक हमें चकमा देकर भागने लगा। जिसका हमने पीछा करना शुरू किया.

उक्त हाईवा थोड़ी ही दूर आगे गया और घाटी स्थित एक तीखे मोड़ पर जाकर अनियंत्रित हो गया. जिससे हाईवा सड़क के किनारे खाई में ढुल गई. जब तक हमलोग वहां पहुंचते उक्त हाईवा का चालक अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला.
हाईवा को कब्जे में लेते हुए उसमें अवैध रूप से लोड अंग्रेजी शराब को जब्त कर थाने लाया गया.
उक्त हाईवा से लगभग 100 पेटी अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं, जिसकी फिलहाल गिनती की जा रही है और उसका अनुमानित कीमत आंका जा रहा है.
उन्होंने बताया कि हाईवा के नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है. इधर पुलिस द्वारा किरान मंगवा कर दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को घाटी से बाहर निकाला गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !