Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Sahibganj News: बड़हरवा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, कैंप कोर्ट लगाकर वसूला ₹1 लाख से अधिक का जुर्माना

Jharkhand: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विशेष टिकट जांच अभियान और कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस सघन अभियान से नियम तोड़ने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर बड़हरवा संजीव कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक हेमंत कुमार एवं सीआईबी मालदा की टीम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

अभियान के तहत टिकटों की सघन जांच की गई

अभियान के तहत टिकटों की सघन जांच की गई। महिला एवं दिव्यांग बोगियों में यात्रा कर रहे यात्रियों की भी विशेष रूप से जांच की गई। इसके साथ ही ट्रैक पार करने, अवैध वेंडरिंग, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने तथा बिना बुक किए सामान ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान कुल 134 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे रेलवे एक्ट के तहत 76,295 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, स्टेशन परिसर में आयोजित कैंप कोर्ट में विभिन्न मामलों में 123 व्यक्तियों को पकड़कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 30,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने स्पष्ट किया

न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और बिना टिकट यात्रा व अवैध वेंडरिंग पर पूरी तरह रोक लगाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !