Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Bihar News: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, पटना जा रही स्कूली बस और ट्रक की टक्कर, दो शिक्षकों की मौत, 10 बच्चे घायल

Bihar: सासाराम परसथूआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें बस में सवार दो शिक्षक की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं चार अन्य शिक्षक भी घायल हो गए हैं। जिसमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है। 

दो शिक्षक की मौत

मृतक विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर जिला के चैनपुर के भैंसहर के रहने वाले थे। वहीं मृतक पुनीत कुमार सिंह बीएससी शिक्षक थे जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे। बता दे की कैमूर जिला के चैनपुर के मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों का टूर लेकर एक बस पर सवार होकर सभी लोग पटना के लिए निकले थे।

उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

 इसी बीच रोहतास जिला के परसथुआ के पास ये हादसा हो गया। मोहनिया-आरा पथ पर एक ट्रक तथा बस में टक्कर हो गई। वही घायल शिक्षक विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह तथा एक महिला शिक्षा का ललिता कुमारी भी शामिल है। सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे की इस हादसे में 10 बच्चे भी घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !