Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, कदमा में तैयारियों का दौर जारी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा स्थित मैरिन ड्राइव के श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट का भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कदमा जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर आयोजन स्थल पर चल रहे कार्य का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।



 निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित ले-आउट प्लान, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा टेंट निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आपातकालीन निकास मार्ग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने टेंट निर्माण कार्य को निर्धारित मानक के अनुसार समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, प्रवेश एवं निकास द्वारों को सुव्यवस्थित रखने, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्ग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर वीआईपी मूवमेंट के अनुरूप मार्ग निर्धारण, कारकेड व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण की समुचित योजना तैयार करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, व अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी सहित आयोजन समिति के लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !