Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Ranchi News: रांची में नगरपालिका निर्वाचन-2026 की तैयारी तेज, अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान का दिया गया प्रशिक्षण

Ranchi: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संपादन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन पदाधिकारियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण मोरहाबादी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।

निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जोर
अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर कुमार रजत ने सोमवार को प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन कार्य को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से आत्मसात करें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल मास्टर ट्रेनर्स से समाधान प्राप्त करें।

प्रत्येक चरण की दी जा रही व्यवहारिक जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान पूर्व की तैयारियों, मतदान दिवस की प्रक्रिया, मतपेटी संचालन एवं सीलिंग विधि, प्रपत्रों के सही संधारण, मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार, बादल राज, जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !