Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Jamshedpur News: बालीगुमा में भक्ति का समागम, चंद्रेश्वर महादेव और माता दुर्गा की होगी प्राण प्रतिष्ठा, 21 फरवरी से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के बालीगुमा स्थित चंद्रेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में आगामी 21 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान ठाकुर जय मंगल सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।


पूजा-अर्चना, हवन और अनुष्ठान संपन्न 

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि बालीगुमा स्थित N.H.-33 के समीप मंदिर परिसर में यह नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधि-विधान के साथ भगवान चंद्रेश्वर महादेव एवं माता दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह में देश के विद्वान आचार्य एवं पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अनुष्ठान संपन्न होंगे।

प्रसाद वितरण की व्यवस्था 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं सनातन धर्म की महिमा का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भजन-कीर्तन, संध्या आरती तथा प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति के अनुसार

आयोजन समिति के अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की गई है। बालीगुमा में आयोजित होने वाला यह भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !