Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के आगमन पर जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोनारी से कदमा तक का मार्ग रहेगा प्रभावित

Jamshedpur News: 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा कारणों से उनके आगमन से एक घंटा पहले और प्रस्थान के 15 मिनट बाद तक सोनारी से कदमा टोल ब्रिज तक मरीन ड्राइव पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रखा जाएगा. इसके साथ ही कदमा टोल ब्रिज और सोनारी दोमुहानी (डोबो) पुल पर भी आवाजाही पूरी तरह बाधित रहेगी. आम जनता की सुविधा के लिए सोनारी एयरपोर्ट-कागलनगर-दोमुहानी रूट को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है.

राष्ट्रपति का रूट चार्ट और तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति रांची से वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से उनका काफिला सर्किट हाउस गोलचक्कर और साईं मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव के रास्ते कदमा ग्रीन पार्क स्थित आयोजन स्थल तक जाएगा. शहर में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग व ड्रॉप गेट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. आयोजन स्थल पर बिजली, पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

मंच की गरिमा और प्रशासनिक निर्देश
कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर सुरक्षा कारणों से केवल 9 लोग ही मौजूद रहेंगे, जिनकी सूची स्वीकृति के लिए राष्ट्रपति भवन भेजी गई है. इस सूची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा आयोजन समिति के प्रतिनिधि शामिल होंगे. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी “जीरो एरर” के सिद्धांत पर काम करें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. प्रशासन का प्रयास है कि वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन सेवाओं के बीच ऐसा तालमेल हो जिससे आम नागरिकों को न्यूनतम परेशानी का सामना करना पड़े.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !