Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Jamshedpur News: टाटानगर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन नार्कोस" के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 16 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन के जरिए गांजा लेकर बिहार जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम गठित की गई और स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तबरेज आलम और नियाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रूपरा रोड स्टेशन से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से टाटानगर पहुंचे थे। यहां से उनकी योजना पटना के रास्ते बेतिया जाने की थी, जहां इस खेप की आपूर्ति की जानी थी।

तस्करी का अहम मार्ग बनता जा रहा है टाटानगर
आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में टाटानगर रेलवे स्टेशन मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक अहम ट्रांजिट प्वाइंट बनता जा रहा है। ओडिशा से गांजा लाकर इसी मार्ग से बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाया जा रहा है।

"ऑपरेशन नार्कोस" के तहत आरपीएफ लगातार निगरानी और छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी कई मामलों में गांजा और अन्य मादक पदार्थों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे मार्ग से हो रही अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी और तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !