Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Jamshedpur Police Success: सिदगोड़ा के चेन छिनतई मामले में एक युवक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

सिदगोड़ा में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी सुजीत झा की पत्नी संजना झा से चेन छिनतई के मामले में पुलिस को सफलता मिली है।
Jamshedpur: सिदगोड़ा में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी सुजीत झा की पत्नी संजना झा से चेन छिनतई के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आजादनगर निवासी विशाल सिंह उर्फ नाडू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक विशाल सिंह ने ही संजना झा के गले से चेन की छिनतई की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विशाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस विशाल की निशानदेही पर उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार विशाल सिंह उर्फ नाडू पूर्व में भी छिनतई व रंगदारी के केस में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद फिर से वह छिनतई करने लगा था। 

ज्ञात हो कि विगत 17 मई की सुबह करीब 8.30 बजे सिदगोड़ा में संजना झा पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये थे। इस घटना में संजना झा घायल भी हो गयी थी। मामले के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !