Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Chakradharpur News: डेरोवां स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, हाट से लौटते वक्त दर्दनाक मौत

Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डेरोवां रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आमझरन गांव निवासी सुदर्शन कुरली के पुत्र शत्रुघ्न कुरली के रूप में की गई है। 

साप्ताहिक हाट से लौटते समय हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, शत्रुघ्न कुरली बुधवार को डेरोवां में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदारी करने आया था। शाम ढलने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोल संख्या 354/27ए के समीप अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई।
युवक संभल पाता, इससे पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया. 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शत्रुघ्न उछलकर ट्रैक किनारे बनी नाली में जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही गोइलकेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

परिवार में मातम का माहौल
अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, शत्रुघ्न मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मौत से गांव में भी मातम का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !