Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Ranchi News: डीडीसी ने मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.2026 को उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां चल रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

22 फरवरी 2026 को पोलिंग पार्टियों का प्रेषण
दिनांक 22.02.2026 को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसको लेकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

डिस्पैच व्यवस्था के लिए प्रमुख निर्देश

  • निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.
  • पोलिंग पार्टियों के लिए काउंटरवार सुव्यवस्थित डिस्पैच व्यवस्था।
  • निर्वाचन सामग्री किट का पूर्ण एवं त्रुटिरहित संकलन।
  • पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन एवं रैंडमाइजेशन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति।
  • सुरक्षा बलों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति तथा रूट चार्ट के अनुसार वाहन व्यवस्था।
  • पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पुनः स्मरण।
  • मेडिकल सहायता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
  • कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क की स्थापना, ताकि आकस्मिक स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
समन्वित एवं चरणबद्ध व्यवस्था पर बल
डिस्पैच के दिन भीड़-भाड़ से बचने के लिए समयबद्ध एवं चरणबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक पोलिंग पार्टी को उनके निर्धारित वाहन एवं रूट की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !