जमशेदपुर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल शहर के रहने वाले बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का घर पहुंचने पर
BSF Jawan Dheeraj Kumar Rai : जमशेदपुर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल शहर के रहने वाले बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का घर पहुंचने पर राजनीतिक एवं स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया जहां अपने शहर के वीर सैनिक धीरज को सम्मानित कर सभी लोग गवर्नमेंट की महसूस कर रहे थे
बागुनहातु के रहने वाले बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का स्थानीय लोगों राजनीतिक दल के लोगों के द्वारा घर पहुंचने पर भाव नागरिक अभिनंदन किया गया मालूम हो कि धीरज कुमार राय ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे और जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे. इस दौरान उन्होंने अपने शौर्य का परिचय दिया और अपने बटालियन 101 के साथियों के साथ ने केवल मुस्तैदी से तैनात रहे बल्कि आतंकियों और पाकिस्तानी सेना को अपनी गोलियों से जवाब भी दिया. धीरज ऑपरेशन में शामिल होने के बाद कुछ दिनों की छुट्टी पर अपने घर वापस लौटे हैं जहां ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया से बात करते हुए भारतीय सैनिक धीरज कुमार राय ने कहा कि यह जीत पूरे देश की है और हमें फक्र है कि हमें देश के लिए युद्ध करने का अवसर प्राप्त हुआ
वही सैनिक के सम्मान में पहुंचे कांग्रेसी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे झामुमो नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने कहां की यह हमारे लिए फक्र की बात है हमारे शहर का एक जवान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल होकर दुश्मन मुल्क को मुंह तोड़ जवाब देकर शहर पहुंचा है ऐसे वीर सैनिक को सम्मानित करने के लिए हम सब पहुंचे हैं