Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

Mother And Two Daughters Died : बोकारो में मंगलवार को तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों समेत चार की मौत

बोकारो में मंगलवार को तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों समेत चार की मौत
mother and two daughters died : बोकारो में मंगलवार को तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों समेत चार की मौत हो गई। घटना बरमसिया ओपी क्षेत्र के गम्हरिया गांव की है। हादस तब हुआ, जब मां बेटियों के साथ और गांव की एक महिला तालाब में नहा रही थी।

मृतकों में बोकारो जिला परिषद में कार्यरत दिनेश दास की पत्नी लता दास (35), दो बेटियां शिखा किशोर (14) व तन्वी किशोर (9) और गांव की वृद्ध महिला शांति देवी (55) शामिल हैं।

शादी में शामिल होने पहुंचा था परिवार

दिनेश दास का परिवार शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पूर्व गांव आया था। मंगलवार को दिनेश दास को ड्यूटी पर बोकारो लौटना था। उनकी बड़ी बेटी शिखा के मना करने पर वे अकेले ही शहर चले गए।

इधर, लता दास दोनों बेटियों को लेकर घर के पीछे स्थित तालाब में कपड़े धोने चली गईं। उसी तालाब में शांति देवी पहले से नहा रही थीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !