Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, कई हुए घायल

Jamshedpur: धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बेतझरिया स्थित खेतान फैक्ट्री के समीप मजदूरों और निर्माण सामग्री से भरी एक पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए और मौके पर ही एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान मंगलमुंडा के रूप में, अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन संख्या OR11G 4939) में करीब 11 से 12 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर पांडुगुड़ा क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। वाहन में मजदूरों के साथ-साथ सीमेंट भी लदा हुआ था, जिससे गाड़ी का संतुलन और बिगड़ गया। टर्निंग के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में मंगलमुंडा नामक राजमिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। गाड़ी में एक महिला मजदूर अपने बच्चों के साथ चालक के बगल में बैठी थी और वह बार-बार चालक को धीमी गति से वाहन चलाने की अपील कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने चेतावनी को नजरअंदाज किया और तेज रफ्तार में वाहन मोड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि यह वाहन धालभूमगढ़ प्रखंड के पटनायकशौल निवासी पंकज झा उर्फ सुरेश झा द्वारा उपयोग में लाया जाता है, जो गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में वेंडर के रूप में कार्यरत हैं।

सेवा ही धर्म संस्था और स्थानीय लोगों ने संभाली राहत व्यवस्था
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान सेवा ही धर्म संस्था के नौशाद अहमद, गुलशन कुमार सहित अन्य स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

एक घायल को स्थानीय स्तर पर ही उपचार दिया गया, जबकि बाकी सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !