Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jamshedpur Crime News: साकची मरीन ड्राइव के पास चाकूबाजी, तीन युवक फरार, एक को पुलिस ने पकड़ा

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव के पास चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची, बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके से फरार हो गए. वहीं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई.

पकड़ाए युवक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो भुइयांडीह के ह्यूम पाइप इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कौन थे, कहां से आए थे और चाकूबाजी के पीछे क्या कारण था. फरार तीनों युवकों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !