Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने दिए अहम निर्देश

Seraikela News: जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों की नियमित समीक्षा के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदान-पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.


बैठक में विभिन्न कोषांगों के माध्यम से संचालित की जा रही गतिविधियों तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई. नगर क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित क्रिटिकल बूथों पर आवश्यक सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए. साथ ही मतपेटियों पर अंकित संख्याओं का सूची से मिलान कर प्रूफ-रीडिंग के बाद आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया.

बैठक में आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रचार-प्रसार से जुड़े नियमों और आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी दी जाए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !