Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Jamshedpur Breaking: मिनी गन फैक्ट्री का मुख्य आरोपी समीर सरदार गिरफ्तार, पुलिस के दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में सामने आए मिनी गन फैक्ट्री मामले में इस मामले में मुख्य अभियुक्त समीर सरदार ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आपको बता दे की पुलिस ने फरार अभियुक्त समीर सरदार और सुशील केराई के घर पर इश्तिहार चस्पा किया था जिसके बाद समीर ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।


क्या था मामला

टिल्लू भट्टा बस्ती में हुए इस खुलासे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि समीर सरदार और उसके साथी लेथ मशीन और भट्टी के जरिए देसी हथियार तैयार कर रहे थे। छापेमारी के दौरान 7.65 एमएम की 9 जिंदा गोलियां, एक देशी पिस्टल, तीन लेथ मशीनें, लोहे के औजार, भट्टी, 1400 ग्राम गांजा, ₹2,41,600 नकद, 4 मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क का सुराग पटना में दर्ज एक केस की जांच के दौरान मिला था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंची और गुप्त सूचना के आधार पर टिल्लू भट्टा बस्ती में छापेमारी की गई। एसएसपी के निर्देश पर सीएसआर डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में बरामद सामग्री देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब छह महीने पहले गैंग ने इलाके में लेथ मशीन लगाई थी और दावा किया था कि पास की एक कंपनी के लिए नट-बोल्ट बनाए जाएंगे। भरोसा जीतने के लिए मिठाइयां भी बांटी गईं, लेकिन इसके बाद चोरी-छिपे हथियारों का निर्माण शुरू हो गया। एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम से होकर आने-जाने के रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिस कारण पुलिस ने वहां के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए थे और बाद में उसे सील कर दिया था। 

आज का अपडेट

पुलिस ने आज इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए सोनारी थाना कांड संख्या 108/25 (दिनांक 23.08.2025) के तहत नामजद अभियुक्तों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की। समीर सरदार (उम्र करीब 35 वर्ष) और मनोज केराई उर्फ मनीष केराई (उम्र करीब 31 वर्ष) के घरों पर ढोलक बजाकर आम लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में 10 फरवरी 2026 तक आत्मसमर्पण करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। पूरे नेटवर्क की परतें खोलने के लिए लगातार छापेमारी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !