Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

Babulal Marandi: झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया.

Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने हेमंत सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा, “झारखंड के हजारों किसान अब भी अपने धान की कीमत का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने 72 घंटे में भुगतान का वादा किया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी किसानों को उनके फसल की कीमत नहीं मिली है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने प्रति क्विंटल 3100 रुपये में धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब वह भी जुमला साबित हुआ है. हेमंत सरकार ने अन्नदाताओं के साथ धोखा किया है. भुगतान में विलंब के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि जब आप बांग्लादेशी घुसपैठियों को मंईयां सम्मान योजना की राशि देने के लिए संसाधन जुटा सकते हैं, तो फिर अपने ही राज्य के किसानों के भुगतान में क्या बाधा है. उन्होंने सरकार से कहा कि तत्काल धान बेचने वाले सभी किसानों के लंबित भुगतान सुनिश्चित करें.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !