Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Ranchi News: निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भाजपा ने आयोग से की शिकायत

Ranchi News: राज्य में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग कार्यालय पहुंचा, जिसका नेतृत्व पार्टी नेता सुधीर श्रीवास्तव ने किया.

मंइयां योजना को लेकर आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद राज्य सरकार के इशारे पर मंइयां योजना से जुड़ी खबरें राज्य के प्रमुख अखबारों में प्रकाशित करवाई गईं. इन खबरों में लाभुक महिलाओं को बिना गारंटी 20 हजार रुपये तक का लोन दिए जाने की बात कही गई है, जिसे भाजपा ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास बताया है.

सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे ही चुनाव की घोषणा होती है, वैसे ही आचार संहिता प्रभावी हो जाती है, लेकिन राज्य सरकार इसका पालन नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंइयां योजना को चुनाव से जोड़कर महिला मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की भावना के खिलाफ है.

कार्रवाई की मांग
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि इन खबरों के प्रकाशन के पीछे जिन अधिकारियों या पदाधिकारियों की भूमिका है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए, जबकि पार्टी लंबे समय से इसकी मांग करती रही है.

आयोग का आश्वासन
राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाईक और सीमा सिंह भी शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !