Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेंगी. इस दौरान वह कदमा स्थित मरीन ड्राइव पर प्रस्तावित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी और भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
उपायुक्त और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण
सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद थे. उपायुक्त ने समिति से कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारियां लीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि राज्य सरकार ने टाटा स्टील से टाटा लीज की जमीन लेकर संबंधित संस्था को मंदिर निर्माण के लिए आवंटित की है. इसी भूमि पर महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है.
पहले भी आ चुकी हैं राष्ट्रपति
उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर का दूसरा दौरा है. इससे पहले वह 29 दिसंबर को शहर आई थीं.
सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे.