Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur News: महिला दिवस आयोजन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की अहम बैठक संपन्न

Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक अति आवश्यक बैठक आदित्य एशियाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की। बैठक में आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर रणनीति तैयार
महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाएगा।

उत्कृष्ट महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मेमेंटो एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए योग्य महिलाओं की पहचान कर सूची तैयार करने की जिम्मेदारी भी संगठन के सदस्यों को दी गई है।

अन्य सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव किये प्रस्तुत
बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित संगठन की गीता सिंह, फातिमा शाहीन, बी. लक्ष्मी, पुष्पराज एवं रवि समेत अन्य सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !