Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Railway News: होली पर बिहार जाने में होगी परेशानी, टाटानगर से सभी ट्रेनें फुल, अब स्पेशल ट्रेनो के भरोसे यात्री

Tatanagar: होली का त्यौहार आते ही टाटानगर रेलवे स्टेशन से बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिहार के विभिन्न रूटों पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में से 3 से 4 मार्च के बीच लंबी वेटिंग लिस्ट पहुंच गई है, जिससे घर जाने की योजना बना रहे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

प्रमुख ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति

टाटानगर से बिहार के महत्वपूर्ण शहरों जैसे पटना, बक्सर, कटिहार और थावे जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। टाटा-बक्सर एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक की सीटें फुल हो चुकी हैं। टाटा-थावे और टाटा-कटिहार एक्सप्रेस में कई तारीखों पर रिग्रेट की स्थिति है, यानी अब वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गया है।पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वंदे भारत में जगह, पर जेब पर भारी

बिहार रूट पर हाल ही में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस में अभी कुछ सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि, इसका किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में काफी अधिक होने के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह पहला विकल्प नहीं बन पा रही है।

स्पेशल ट्रेन की घोषणा का इंतजार

भारतीय रेलवे ने देशभर में 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिनमें बिहार-यूपी के लिए 285 ट्रेनें शामिल हैं। लेकिन विडंबना यह है कि अब तक टाटानगर से एक भी होली स्पेशल ट्रेन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यात्री उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रेलवे जल्द ही इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ और वेटिंग लिस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है। मांग को देखते हुए जल्द ही अतिरिक्त कोच जोड़ने या स्पेशल ट्रेन चलाने पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !