Jamshedpur: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता और सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
द्वितीय रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 190 बूथ, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 41 बूथ एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 18 बूथों में मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान दल का बनाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाना है
द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दल को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के साथ टैग किया गया। विदित हो कि नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के माध्यम से संपन्न कराया जाना है। प्रत्येक बूथ में एक पीठासीन पदाधिकारी सहित 5 मतदान कर्मी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाना है।
पदाधिकारी उपस्थित रहे
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव, राजेश कुमार साह, विष्णुदेव कच्छप, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।