Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

UPSC IFS 2024 Result: आईएफएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, झारखंड की कनिका बनी नेशनल टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें रांची की कनिका अनभ ने ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है।

UPSC IFS 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (UPSC IFS Final Result 2024) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें शहर की बिटिया और जेवीएम श्यामली रांची की पूर्व छात्रा कनिका अनभ ने ऑल इंडिया 1 रैंक हासिल किया है।

यूपीएससी आईएफएस 2024 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की है। जिसमें पहले स्थान पर रांची की कनिका अनभ, दूसरे पर अनिल कुमार आनंद खंडेलवाल जबकि तीसरे स्थान पर अनुभव सिंह हैं।

अबकी बार सामान्य श्रेणी से 40, ईडब्ल्यूएस से 19, ओबीसी श्रेणी से 50, एससी 23, एसटी 11 कुल 143 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है। यह परीक्षा 24 नवंबर 2024 से 1 दिसंबर 2024 तक ली गई थी।

इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट 21 अप्रैल से 2 मई 2025 को ली गई। रिजल्ट का प्रकाशन 19 मई को किया गया है। कनिका अनभ की सफलता पर जेवीएम श्यामली स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों में रांची की कनिका अनभ ने आल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड और रांची के लिए गर्व का विषय है।

कनिका अनभ, वर्ष 2014 में जेवीएम श्यामली की बायोलॉजी सेक्शन से पासआउट हुईं पूर्व छात्रा हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनकी यह सफलता पूरे स्कूल समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

जेवीएम श्यामली के प्रिंसिपल समरजीत जना ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है। कनिका ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

कनिका की इस उपलब्धि से जेवीएम श्यामली और रांची शहर दोनों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, सहपाठी और उनके परिजन इस गौरवपूर्ण क्षण पर उन्हें बधाई दी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !