Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

सऊदी अरब में रक्षा सहयोग को नई गति: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया इंडिया पवेलियन का उद्घाटन

भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने सऊदी अरब दौरे के पहले दिन कई अहम कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के गवर्नर अहमद बिन अब्दुल अजीज अल-ओहाली से मुलाकात कर औद्योगिक तालमेल, रक्षा उत्पादन और द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।


मंत्री संजय सेठ ने सऊदी अरब में आयोजित प्रतिष्ठित World Defense Show 2026 के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाले “इंडिया पवेलियन” का उद्घाटन किया, जिसे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


उद्घाटन के बाद मंत्री ने स्वदेशी रक्षा उपक्रमों और भारतीय प्रदर्शकों के साथ संवाद किया। उन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस दौरान “Make in India, For the World” की अवधारणा के तहत भारत द्वारा किए जा रहे अनुसंधान, नवाचार और रक्षा क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास पर सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत न केवल अपनी रक्षा आवश्यकताओं को स्वदेशी रूप से पूरा कर रहा है, बल्कि वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में भी एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभर रहा है।

यह दौरा भारत-सऊदी रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !