भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद मामले में तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सहयोग किया गया, जिसके बाद तुर्की के सभी सामानों का बहिष्कार जमशेदपुर में किया जा रहा है.
Jamshedpur: भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद मामले में तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सहयोग किया गया, जिसके बाद तुर्की के सभी सामानों का बहिष्कार जमशेदपुर में किया जा रहा है.
जमशेदपुर के बाजारों में हिंदू संगठन और हिंदू समाज के सैकड़ो लोगों ने तुर्की के खिलाफ विरोध किया, सभी फल दुकानों में तुर्की के सेव का बहिष्कार किया गया, दुकानदार और आम लोगों से तुर्की के समान नहीं लेने की अपील की गई, कदमा बाजार में सैकड़ो हिंदू संगठन के लोगों ने दुकानदारों को तुर्की के सेव लेने से मना किया l
जमशेदपुर में हिंदू एकता मंच के द्वारा तिरंगा झंडा लेकर कदमा बाजार में फल विक्रेताओं को जागरूक किया और उन्हें बताया कि भारत - पाकिस्तान के युद्ध में तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की थी, जो भी भारत के विरुद्ध कदम उठाएगा और दुश्मन देश की सहायता करेगा, वैसे देश से हमें किसी प्रकार का कोई भी व्यापार नहीं करना है.
तुर्की से आने वाले सेव ,खजूर आदि वस्तुओं का हमें बहिष्कार करना है, जब तक हम इन लोगों को सबक नहीं सिखाएंगे, तब तक यह लोग समझेंगे नहीं।
द्विपल विश्वास के नेतृत्व में विभिन्न दुकानदारों से कहा गया कि आप कृपया तुर्की के सेव ना मंगाए ना बेचे।
वहीं दुकानदारों ने कहा कि अब हम लोग तुर्की के सेव या उनका कोई सामान फल आदि नहीं मंगा रहे हैं। जो सामान बचा है, उसको बेचकर हटा रहे हैं। उसके बाद उन सामानों को हमें नहीं बेचना है।
कई दुकानदार ने बताया कि उनके यहां अभी कोई तुर्की का सेव नहीं है। कुछ दुकानदारों ने स्वीकार किया कि हमारे पास कुछ बचे हुए स्टॉक है, जिसे हम खत्म करके दोबारा तुर्की से से नहीं मंगाएंगे।