Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Municipal Elections: मानगो मेयर चुनाव में तीन नामांकन रद्द, अब मैदान में 13 प्रत्याशी

Municipal Elections: मानगो नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद को लेकर चल रही चुनावी प्रक्रिया में स्क्रुटनी के बाद बड़ा बदलाव सामने आया है. जांच के दौरान तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दोषपूर्ण पाए गए, जिसके बाद उन्हें रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही अब इस पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी ही चुनावी दौड़ में बचे हैं.

इन अभ्यर्थियों का नामांकन हुआ रद्द
जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं, उनमें काकोली महतो, शबाना बानो और अनीता देवी शामिल हैं. स्क्रुटनी पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने इसकी औपचारिक जानकारी भी जारी कर दी है.

अब नाम वापसी पर टिकी नजर
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नाम वापसी का दिन तय किया गया है. यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस नहीं लेता है तो यही 13 प्रत्याशी अंतिम रूप से मैदान में रह जाएंगे.

शनिवार को मिलेगा चुनाव चिन्ह
शनिवार को सभी वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. इसके साथ ही वे आधिकारिक रूप से चुनाव प्रचार के लिए अधिकृत हो जाएंगे और मानगो में सियासी हलचल और तेज हो जाएगी.

स्क्रुटनी के बाद नामांकन रद्द होना चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है. अब नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि मुकाबला किन चेहरों के बीच होगा और चुनावी समीकरण किस दिशा में जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !