Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

JPSC Exam: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, JPSC अभ्यर्थियों को मिल सकती है उम्र सीमा में बड़ी राहत

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन में राज्य कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक पर न केवल सरकार के मंत्रियों की, बल्कि पूरे राज्य के उन हजारों प्रतियोगी परीक्षार्थियों की निगाहें टिकी हैं, जो लंबे समय से झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC की आगामी परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे थे।

उम्र सीमा में छूट की उम्मीद क्यों

झारखंड में JPSC परीक्षाओं के आयोजन में होने वाले विलंब और कोरोना काल के कारण कई अभ्यर्थियों की निर्धारित उम्र सीमा पार हो चुकी है। अभ्यर्थी लगातार सरकार से मांग कर रहे थे कि उन्हें परीक्षाओं में बैठने के लिए अतिरिक्त अवसर और उम्र में रियायत दी जाए। सूत्रों के अनुसार, कार्मिक विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे आज कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

बैठक के मुख्य बिंदु

14वीं JPSC परीक्षा के लिए कट-ऑफ डेट में बदलाव कर अभ्यर्थियों को 2 से 3 साल तक की राहत दी जा सकती है। कैबिनेट में नई नियुक्तियों और नियमावली में संशोधन को लेकर भी चर्चा संभव है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क निर्माण से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

युवाओं के बीच उत्साह का माहौल

यदि आज कैबिनेट इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे देती है, तो उन युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी जो ओवरएज होने के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर थे। छात्र संगठनों का कहना है कि यह निर्णय न केवल युवाओं के भविष्य के लिए संजीवनी होगा, बल्कि राज्य में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में भी तेजी लाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले भी युवाओं के हितों में फैसले लेने का भरोसा दिया है बैठक राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। शाम तक कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन उम्मीदों वाला साबित हो सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !